रीवा। महापौर अजय मिश्रा बाबा ने नगर निगम में भूमिपूजन और लोकार्पण की प्रथा को बंद करा दिया है, इसमें होने वाला खर्च अब जनता के लिए उपयोग किया जाएगा। जनता का रुपए तामझाम में नहीं खराब किया जाएगा। पूर्व में ही महापौर ने स्पष्ट रूप से अधिकारियों को कह दिया था। उन्होंने भूमिपूजन व लोकार्पण में लगने वाले टेंट, माइक सहित तामझाम के खर्च पर रोक लगा दी है, हाल ही में महापौर द्वारा कई निर्माण कार्यो के भूमिपूजन किए गए इन भूमिपूजनों में नारियल तोड़ा गया और काम को शुरु कराया गया जबकि इन्हीं भूमि पूजन को यदि पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला से कराया जाता तो उसमें लाखो रुपए का खर्च होता लेकिन महापौर ने इस पर साफ रोक लगा दी है।
दिखावे की प्रथा को पूरी तरह से महापौर ने बंद करा दिया। बता दें कि महापौर के इस निर्णय की पूरे शहर में तारीफ हो रही है, वजह इससे निगम के रुपए तो बच ही रहें है बल्कि अधिकारियों का समय भी बच रहा है कि क्योंकि अब तक पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल या अन्य किसी भाजपाई के भूमिपूजन व लोकार्पण में भीड़ जुटाने निगम अधिकारी-कर्मचारियों को भी बुला लिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। महापौर अजय मिश्रा बाबा ने वार्ड क्रमांक 2,3,4 में करीब 6 करोड़ रुपए से अधिक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है। बता दें कि महापौर के इस सादगी भरे भूमिपूजन में भीड़ भी काफी देखी जा रही है, चर्चा में कहा जा रहा है कि इतनी भीड़ तो पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के तामझाम वाले भूमिपूजन व लोकार्पण में नहीं होती थी।