रीवा। वार्ड क्रमांक 13 की पूर्व पार्षद नम्रता सिंह बघेल के पति संजय सिंह बघेल के खिलाफ समान थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है, समाजिक कार्यकर्ता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता शशि मोहन गुप्ता निवासी नेहरू नगर ने शिकायत कर बताया था कि
पूर्व पार्षद पति संजय सिंह बघेल पिता गजराज सिंह निवासी नेहरू नगर ने उनके घर पर जाकर धमकाया था और कहा था कि नेहरू नगर में रहना है तो मेरे हिसाब से चलना होगा, मर्जी के अनुसार रहो नहीं तो मैं गोली मार दूंगा। जिसकी शिकायत समाजिक कार्यकर्ता द्वारा समान थाना पुलिस से की गई थी, इतना ही नहीं समाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि शिकायत के बाद भी उनको धमकाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस थाना समान द्वारा फरियादी की शिकायत पर आरोपी संजय सिंह के विरूद्ध आई पी सी की धारा 506का अपराध कायम किया है। समाजिक कार्यकर्ता की माने तो संजय सिंह का पुराना आपराधिक रिकार्ड है, इस प्रकार से घर में आकर धमकी देने से उनका पूरा परिवार दहसत में है। पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और कार्यवाही की गोहार लगाई थी, जिस पर थाना समान की पुलिस द्वारा अपराध क्र 122 कायम कर संजय सिंह के विरुद्ध धारा 506का प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
विवादों में रहते है पूर्व पार्षद पति
बता दें कि पूर्व पार्षद पति संजय सिंह आए दिन विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं, उनके खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायते हो चुकी हैं, ऐसा सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा भी बताया गया है। वहीं निगम प्रशासन से भी पार्षदी के कार्यकाल व उसके बाद भी कई मौखिक शिकायते पूर्व पार्षद पति को लेकर हो चुकी हैं, सफाई कर्मियों ने भी पूर्व पार्षद पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
०००००००००००००००