रीवा। बिछिया थाना अंतर्गत खौर कोठी में एक भजीजा ही चाचा का हत्यारा बन गया। छत के रास्ते घर के अंदर घुसा और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार बिछिया थाना अंतर्गत खौर कोठी निवासी हरिशंकर मिश्रा उम्र 42 वर्ष गुरुवार की शाम 8 बजे घर पर अकेले ही थे। तभी छत के रास्ते पड़ोस में रहने वाला उनका भतीजा क्षितिज मिश्रा घर के अंदर घुस गया। वह साथ में कुल्हाड़ी रखा हुआ था। चाचा हरिशंकर मिश्रा पर क्षितिज ने पिता को घर में छुपाकर रखने का आरोप लगाते हुए ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला करने के बाद क्षितिज मौके से फरार हो गया। जिस दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। उस समय घर पर कोई नहीं था। आसपास के लोगों को जब तक इसकी जानकारी हुई। तब तक खून बहुत बह गया था। पड़ोसी हरिशंकर को लेकर संजय गांधी अस्पताल लेकर गए लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मौके पर पहुंचकर बिछिया पुलिस पड़ताल में लगी है। आरोपी की तलाश जारी है।
यह बताई जा रही है वजह
हरिशंकर मिश्रा और उनका भाई राकेश मिश्रा दोनेां का घर आसपास ही है। लंबे समय से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था। कई मर्तबा थाना तक भी बात पहुंची थी। कुछ दिन पहले हरिशंकर का भाई और क्षिजित का पिता अपनी ही पत्नी की हत्या के मामले में फंस गया। तब से वह फरार है। क्षितिज का मानना था कि उसके चाचा ने ही पिता को मां की हत्या के बाद कई दिनों तक पनाह दी थी। घर पर छुपा कर रखा था। इसी शक पर क्षितिज ने चाचा की हत्या कर दी।
संयोग था कि घर पर कोई नहीं था
गनीमत तो यह थी कि वारदात के दौरान घर पर कोई नहीं था। हरिशंकर मिश्रा घर पर अकेले थे। उनकी छोटी फैमिली थी। पत्नी, एक बेटी और एक बेटा हंै। दोनों ही बच्चे कुठुलिया में नाना के यहां रहकर पढ़ाई करते हैं। पति-पत्नी ही खौर कोठी में रहते थे। पत्नी आशा कार्यकर्ता हैं। घटना के दौरान पत्नी भी घर पर नहीं थी। वह रौरा में रिश्तेदार के यहां थी। इसी मौके का फायदा उठाकर भतीजे ने हरिशंरक की हत्या कर दी। वह तो गनीमत रही कि घर पर परिवार का कोई और सदस्य नहीं था वर्ना भतीजा बड़ी वारदात कर बैठता।
वर्सन…
खौर कोठी के हरिशंकर मिश्रा की हत्या कर दी गई हैं। उनकी हत्या भतीजे क्षितिज ने की है। उसे शक था कि मां की हत्या के बाद पिता को चाचा ने घर में पनाह दी थी।
प्रियंका पाठक
थाना प्रभारी, बिछिया