रीवा! बारिश के चलते जिले के मनगवां थाना अंतर्गत दुबगवां गांव मे कच्चे घर की दीवार गिर गई जिसमे दबकर एक महिला कि मौत हो गई. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. महिला को आनन फानन में अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक महिला को दीवार गिरने का एहसास हुआ तो वह महिला ने सोचा अगर दीवार गिरी तो मवेशी मर जाएंगे। ऐसे में उसने तुरंत एक गाय, एक बछड़ा और एक भैंस को बाहर निकाला। जैसे ही जानवर बाहर निकले की तभी भर-भराकर मिट्टी की दीवार महिला के ऊपर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद घर के सदस्यों ने गांव में शोर मचाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि गांव वालों ने बिना देरी किए मलबा हटाना शुरू किया, लेकिन तब तक एक घंटे बीत गया। इसी बीच महिला का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। फिर भी परिजन महिला को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मनगवां थाना प्रभारी जेपी पटेल ने बताया कि गुरुवार की शाम 7 बजे के आसपास रीना दुबे पति मुकेश दुबे 35 वर्ष मवेशियों को भूसा चारा दे रही थी। इसी बीच मिट्टी के कच्चे घर की दीवार बाहर की ओर झुकने लगी। महिला को लगा कि अब दीवार गिर जाएगी। तुरंत महिला ने साहस का परिचय देते हुए मिनटों में तीनों मवेशियों को बाहर निकाला। तभी सेकंडों में महिला के ऊपर ही दीवार गिर गई। इस हादसे के बाद गांव में शोक कि लहर हैं बताया जा रहा हैं कि महिला पशु प्रेमी थी और यही वजह रही कि गिरती दीवार को देख भी उसने अपनी जान जोखिम में डाल जानवरो को बाहर निकाला.