रीवा। जिले के बहुचर्चित रेप कांड के मुख्य आरोपी कथित महंत सीताराम दास को मदद करने के आरोप में पुलिस ने पुराने अपराधी संजय त्रिपाठी सहित उसके भांजे अंशुल मिश्रा को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद इनको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि रीवा पुलिस ने दोनों आरोपियो को भोपाल से गिरफ्तार किया है। वही अब संजय त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे संजय त्रिपाठी अपनी सफाई दे रहे हैं। हालांकि यह वीडियो गिरफ्तारी के पूर्व का बताया जा रहा है।
इस वीडियो में उनके द्वारा महंत को कड़ी सजा देने की बात कही जा रही है संजय ने कहा कि महंत को उससे भागवत कथा के आयोजन को लेकर मिलाया गया था बाकी उससे उसका कोई लेना देना नही है। वही यह भी कहा कि उनको फसाने का काम किया जा रहा है जबकि वह हिन्दू धर्म को मानते हैं और हिंदुओं के लिए लड़ते भी है।
![Uploading: 2973696 of 20038689 bytes uploaded.](https://www.blogger.com/img/transparent.gif)
फिर भी जबरजस्ती उनका नाम विनोद पांडेय व महंत से जोड़ा जा रहा है। हालाकिं गिरफ्तारी से पुर्व संजय त्रिपाठी द्वारा दी गई यह सफाई किसी काम नही आई और पुलिस उनको धर दबोच लाई और जेल भेज दिया। संजय पर आरोप है कि दुष्कर्मी महंत सीताराम भागकर सीधे संजय त्रिपाठी के पास पहुंचा था और संजस्य के फॉर्म हाउस में रुका था जिसके बाद वहां से महंत को भीतरी गांव में मोनू पयासी द्वारा संजय त्रिपाठी की फॉरच्यूनर गाड़ी से छोड़ा गया था।