सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री एपी शुक्ला अपनी अर्धवार्षिकी सेवा पूरी कर शुक्रवार को सेवानिवृत्ति हुए। उनके सेवानिवृत्त पर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे निगम आयुक्त मृणाल मीना द्वारा कार्यपालन यंत्री का शाल व श्रीफल से सम्मान किया व कहा कि एपी शुक्ला एक ऐसे अधिकारी रहें है जिन्होंने कड़ी मेहनत से नगर निगम की बड़ी योजनाओं का नेतृत्व किया और उनमें अच्छा कार्य, पीएम आवास योजना में इन्होंने बतौर नोडल अधिकारी काम किया। उनके कार्य की ही देन है कि आज नगर निगम पूरे प्रदेश में टॉप पर है।
निगमायुक्त ने कहा कि रिटायर होना एक शासन की प्रक्रिया है लेकिन वह जानते है कि एपी शुक्ला जिस संस्थान का भी आगे हिस्सा बनेंगे उसे उंचाई पर लेकर जाएंगे। अधीक्षण यंत्री शैलेन्द्र शुक्ला ने भी उनके साथ अपने कार्य अनुभव को सांझा किया। मेयर इन काउंसिल की सदस्य डॉ.रमा दुबे ने कहा कि उन्होंने कई वर्षो तक एपी शुक्ला के साथ काम किया लेकिन उन्हें कभी नहीं लगा कि वह एक अधिकारी के साथ कार्य कर रहीं है। हमेशा बड़े भाई की तरह एपी शुक्ला ने मागदर्शन किया है।
कार्यपालन यंत्री एपी शुक्ला ने अपनी सेवा निवृत्ति को लेकर आयोजित भव्य कार्यक्रम के लिए निगम अधिकारियों-कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मेरी सेवानिवृत्त कार्यक्रम में उपस्थित इस भीड़ को देखकर आज मुझे लग रहा है कि मैंने अपनी सेवा काल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो शायद किसी कीमत पर नहीं खरीदी जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उन्होंने एक कुशल प्रशासक नगर निगम आयुक्त मृणाल मीना के साथ इतने वर्षो तक काम किया और उनके मार्गदर्शन में बड़े-बड़े योजनाओं को सफलता पूर्वक पूरा किया। कार्यपालन यंत्री एचके त्रिपाठी ने भी अपने अनुभव सांझा किए।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम के पूरे स्टाफ द्वारा कार्यपालन यंत्री एपी शुक्ला को सम्मानित किया गया। अंतिम बैंड-बाजे की ध्वनि में उनको विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन कार्यपालन यंत्री एसके चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह, सहायक आयुक्त रामनरेश तिवारी, दीपक पटेल, नोडल अधिकारी पीएम आवास एसएल दहायत, सहायक यंत्री एसके गर्ग, पीएन शुक्ला, बीएस बुंदेला, दिलीप त्रिपाठी, संतोष पांडेय सहित पीएम आवास सेल की टीम व निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारी संघ द्वारा भी कार्यपालन यंत्री एपी शुक्ला का स्वागत किया गया।
०००००००००००००००
०००००००००००००००