सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। भाजपा के ‘धरना वीर’ विधायक प्रदीप पटेल फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन पर पुलिस की कार्यवाही में अड़ंगा लगाने की चर्चाएं हैं हालांकि विधायक सत्ता पक्ष के हैं इसलिए कानूनी कार्यवाही नही हुई ऐसा चर्चाओ में कहा जा रहा है। वही कहा जा रहा है कि एक बार फिर भाजपा के धरना वीर कहे जाने वाले विधायक प्रदीप पटेल ने
अपने धरने का प्रयोग कर पुलिस की कार्यवाही में अड़ंगा लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मतदान केन्द्र के अंदर EVM का वीडियो बना रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। इस कार्यवाही के बाद हड़कम्प मच गया और पुलिस उसे लेकर थाने आ गई। मामला मऊगंज थाने के वार्ड 5 का बताया जाता है। यहां पर गत बुधवार को मतदान हो रहा था तभी एक भाजपा कार्यकर्ता हरीशंचद्र गुप्ता पिता गेंदलाल 30 वर्ष केन्द्र के अंदर ईवीएम का वीडियो बना रहा था। इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसको थाने लाने का प्रयास किया जा रहा था तभी भाजपा कार्यकर्ता इसका विरोध करने लगे और पुलिस वाहन के सामने बैठ गए। हंगामा बढ़ता देखकर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और किसी तरह युवक को थाने लाया गया। जैसे ही मामले की जानकारी ‘धरना वीर’ विधायक को हुई वह थाने पहुंच कर गेट पर बैठ गए और धरना देने लगे। पुलिस ने समझाया वह नही माने और भाजपा कार्यकर्ता को थाने से छुड़ा ले गए। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही भाजपा विधायक ने शराब कारोबारी के चलते धरना दिया था।
हालांकि बताया जाता है कि कार्यकर्ता का मोबाइल अभी भी थाने में ही जब्त है।