रीवा। बहुचर्चित राज निवास रेप कांड में आरोपी बनाए गए संजय त्रिपाठी के कांपलेक्स पर भी शिवराज मामा का बुलडोजर आज चल गया। निगम ने शनिवार की दोपहर व देर शाम तक अवैध अतिक्रमण को चिंहित किया था जिसके बाद आज कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मकानों को गिराने का काम किया जा रहा है। काम्प्लेक्स बड़ा होने से बताया जा रहा इसे गिरने में 2 दिन का समय लग सकता है। बता दें कि कलेक्टर, एसपी और कमिश्नर नगर निगम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना भी कर किया है।
संजय त्रिपाठी के पुराने अपराधों की कुंडली भी प्रशासन ने खंगाल ली है, करीब 29 पुराने प्रकरण दर्ज हैं। अब यही आपराधिक रिकार्ड इनके लिए गले की फांस बन रहा है। प्रशासन इनके पडऱा में बने काम्प्लेक्स को तोडऩे की तैयारी कर ली है। रविवार को इस पर बुलडोजर चलेगा। सड़क के किनारे बने काम्प्लेक्स का करीब 7 मीटर हिस्सा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया है।