सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
भोपाल। प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नही है। अनोखे कारनामे कर देश भर में अपनी छाप छोड़ने में अब युवाओ के साथ-साथ प्रदेश के नौनिहालों भी आगे हैं। रीवा के बाद अब प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 1 वर्ष 8 मएच की बच्ची ने अनायका पाठक ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है।
इस छोटी सी उम्र में ही छोटी उसे 10 एनीमल, 12 पक्षी, 6 बॉडी पार्ट, 6 कलर्स, 6 देशों के फ्लैग, 6 फ्लॉवर, 15 फूड आइटम, 12 प्रोफेशन, 8 शेप और 12 वाहनों के नाम याद हैं। बच्ची की मां प्राची शर्मा ने बताया कि अनायका ने मात्र एक साल की उम्र में बोलना शुरू कर दिया था। तब वह घर में प्रयोग होने वाली सभी एक्टिविटी व टीवी पर आने वाली चीजों को जल्दी कैंच कर लेती थी।
हमें लगा कि इसकी मेमोरी काफी तेज है तो हम उसे और भी चीजों के बारे में सिखाने लगे। मैं भी हमेशा अपनी क्लास की टॉपर रहती थी। मेरी बेटी एक ही बार में किसी भी चीज का नाम याद कर लेती है। फिर चाहे वह किसी रिलेटिव का नाम हो या किसी वस्तु का नाम। हम उसके बालमन पर बहुत ज्यादा प्रेशर नहीं देते। बता दें कि इसी तरह कुछ माह पूर्व रीवा के गुलाब नगर में रहने वाले बच्चे यशस्वी मिश्रा ने मात्र 16 माह की उम्र में ही यह खिताब हासिल किया है।
0000000