रीवा। टीआरएस कॉलेज प्राचार्य द्वारा लिए जा रहे मनमानी निर्णय रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं, अब आदिवासी समाज के भगवान बिरसा मुंडा के शहीदी दिवस के दिन परीक्षा कराए जाने का मनमानी निर्णय प्राचार्य द्वारा जारी कर दिया गया जबकि सूत्र बताते हैं कि उक्त आशय की जानकारी प्राचार्य को प्राध्यापको द्वारा दी गई लेकिन उन्होंने मनमानी निर्णय जारी किया ऐसी चर्चाएं टीआरएस कॉलेज में जोरो पर हैं। चर्चाओं के अनुसार आगामी 9 जून को मप्र शासन द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की शहीदी दिवस पर अवकाश की घोषणा की गई है लेकिन टीआरएस कॉलेज प्राचार्य द्वारा इसी दिन विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा आयोजित की जा रही है, इतना ही नहीं अवकाश के दिन भी प्राध्यापकों की ड्यूटी लगा दी गई है। इस बात की जानकारी जैसे ही प्राध्यापकों को दी गई तो उनके द्वारा उक्त आशय की जानकारी प्राचार्य को दी गई लेकिन उनके द्वारा आदेश में किसी प्रकार का संसोधन नहीं किया गया और भगवान बिरसा मुंडा के शहीदी दिवस के दिन ही परीक्षा आयोजित करने व प्राध्यापको को ड्यूटी करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए। बता दें कि प्राचार्य डॉ.केके शर्मा द्वारा जारी किए गए इस आदेश को लेकर प्राध्यापकों में खासा आक्रोश है। वहीं उक्त आशय की जानकारी आदिवासी समाज के लोगो को होने के बाद वह भी प्राचार्य के इस आदेश का विरोध करने रणनीति बनाते दिखे। वहीं चर्चा यह भी है कि प्राचार्य डॉ केके शर्मा द्वारा अपने चहेते प्राध्यापकों को ड्यूटी में शामिल नही किया गया है।
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now