रीवा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही निर्वाचन आयोग ने उपसरपंच, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व जिपं अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव की घोषणा कर दी गई है। ग्राम सरकार के ऊपरी सदन जिला पंचायत का चुनाव 29 जुलाई को होगा। आयोग के आदेश के साथ ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए गठजोड़ शुरू हो गई है। भाजपा कांग्रेस दोनो निर्दलीय सदस्यों को अपने खेमे में मिलाने की गठजोड़ शुरू कर दी है। निर्दलियों में कुछ भाजपा खेमे के हें। जो विभिन्न पदो में रह चुके हैं। हालांकि समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव जरूर लड़ा और जीते भी थे उन्हें अब पार्टी में मिलाने के लिए भाजपा जुट गई है। इसी तरह कांगेे्रस भी पार्टी से जुड़े लोगों को अपनी जोडऩे में लग गई है। कांग्रेस आज जिला पंचायत की जीते प्रत्याशियों के साथ बैठक भी करने वाली है। अब देखना यह है कि कितने जीते प्रत्याशी कांग्रेस के झंडे के नीचे आते हैं। बतादें कि तीन सदस्य सीमा जयवीर सिंह के खेमे के हैं तो चार पूर्व अध्यक्ष अभय मिश्रा के खेमे के बताए जा रहे हैं। तो कुछ अन्य खेमे के भी हो सकते है। यदि सभी कांगे्रेसी खेमे बाजी समाप्त संगठित होकर काम करेंगे तो अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पद उनके खेमे में जा सकता है। चर्चा है कि जिपं वार्ड 4 अनारक्षित से अजजा महिला सुंदरिया कोल को जिता कर कांग्रेस ने अध्यक्ष के लिए दावेदारी पक्की कर दी है। उधर भाजपा की समर्थित प्रत्याशी नीता कोल जो पूर्व जिपं सदस्य भी रह चुकीं है उनकी भी अध्यक्ष के लिए भाजपा की ओर से दावेदारी पक्की मानी जा रही है। हांलाकि भाजपा के खेमे भाजपा समर्थित प्रत्याशी को हराने वाले आदिवासी महिला सदस्य भी भाजपा में शामिल हुई हैं। ऐसी परिस्थिति में अध्यक्ष पद का दावेदार कौन होगा यह भाजपा की रणनीति तय करेगी। भाजपा के ओर से प्रणव सिंह को उपाध्यक्ष का दावेदार बताया जा रहा है। कांग्रेस की ओर से कौन होगा अभी स्पष्ट नहीं है। बसपा के भी तीन सदस्य बताए जा रहे हैं। यहां बसपा किसकी ओर जायेगी कहना मुश्किल है। अभी जो तस्वीर सामने आ रही उससे तय नहीं की जिला सरकार किसके खेम मे जायेगी।
जनपदों में मचा घमासान
जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए घमासान मचा है। जहां अध्यक्ष का पद पिछड़ा व अनारक्षित है वहां ज्यादा लड़ाई है लेकिन जहां अजा या अजजा है वहां पर उपाध्यक्ष के लिए ज्यादा भागदौड़ है। सदस्यों की खेमेबाजी जारी है। कुछ लोग तो मतगणना के बाद ही जीतने वाले कंडीडेटों को अपनी जोडऩे का काम शुरू कर दिया था। जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई वैसे ही लोगों ने तेजी से सदस्यों का ध्रुवीकरण शुरू कर दिया था।
ऐसे होगा कार्यक्रम
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के तहत ग्राम पंचायत के उप सरपंच के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण के लिए 24 जुलाई, द्वितीय चरण के लिए 25 जुलाई और तृतीय चरण के लिए 26 जुलाई को सम्मिलन होगा। इसी तरह जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण में 27 जुलाई और द्वितीय चरण में 28 जुलाई को सम्मिलन होगा। जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 29 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।