रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने स्वेता तिवारी को जैव प्रोद्योगिकी/जीवन विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। स्वेता ने अपना शोध टीआरएस कॉलेज प्रोफेसर डॉ.अमित तिवारी के मार्गदर्शन में विषय ‘आइसोलेशन एडं कैरेक्टराईजेशन ऑफ पैथोजेनिक आरगेनिजम रिसपॉसिंबल फॉर ओटाईटिस मीडिया एडं इवैल्यूएट द एफीकेसी ऑफ सिनामोमन जिलेनिकम एडं दतुरा स्ट्रामोनियम अगेंस्ट दीज पैथोजेनिक ऑर्गेनिजम्स इन रीवा डिस्ट्रिक’ में पूरा किया। स्वेता भागवत कथा वाचक हीरेन्द्राचार्य महाराज की बहू एवं पत्रकार प्रतीक तिवारी की पत्नी हैं। स्वेता तिवारी टीआरएस कॉलेज के बॉयोटेक विभाग में स्ववित्तीय अतिथि विद्वान के रूप में अपनी सेवा दे रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनकी माता सावित्री तिवारी, पिता लखनलाल तिवारी, बड़े पिता सतना पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, ससुर हीरेन्द्राचार्य महाराज, सास किरण तिवारी, पति पत्रकार प्रतीक तिवारी, बड़ी बहन नम्रता तिवारी, प्रवेश तिवारी, महेन्द्र तिवारी, धीरेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र तिवारी, मामा रविशंकर तिवारी, भाई अमित तिवारी,डॉ.अविनाश रजक, सुमन तिवारी, अर्चना तिवारी, डॉ आरती तिवारी, राजकुमार पांडेय, स्नेहलता पांडेय, गोवर्धन मिश्रा, सुनीता मिश्रा, संगीता पांडेय, अनुभव पांडेय, गौरव पांडेय, नवनीत मिश्रा सहित अन्य परिवारजनों एवं इस्टमित्रो ने शुभकामनाएं दी हैं।
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now