रीवा। जिला पंचायत वार्ड के सदस्यों के परिणाम की घोषणा के साथ ही शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम संपन्न हो गया। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार मे कलेक्टर मनोज पुष्प व सीईओ जिला पंचायत स्वप्रिल वानखेड़े द्वारा जिला पंचायत रीवा के सभी 32 वार्डों के विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया। कई ऐसे चेहरे हैं जो जनता के बीच बिल्कुल नए हैं, हालांकि प्रचार-प्रसार के दौरान लोगो ने इन चेहरो को देखा है लेकिन वहीं चेहरा विजेता रहा यह कोई नहीं जान पा रहा है नाम तो विजेता का पता चल गया लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो चेहरे को नहीं याद कर पा रहे है।
विजेताओं के नाम…
जनपद वार्ड विजयी प्रत्याशी मतों से जीते पार्टी
जवा 01 नीता कोल 800 भाजपा
02 पूर्णिमा तिवारी 6041 कांग्रेस
03 ईजी.जीना शिवसूरत 1752 निर्दलीय
सिरमौर 04 सुंदरिया आदिवासी 399 कांग्रेस
05 ममता राज कुशवाहा 4154 कांग्रेस
06 योगेंद्र सिंह 242 निर्दलीय
07 पुष्पा राकेश प्रताप सिंह 169
रीवा 08 गुलबसिया वर्मा 262
09 आरती धीरेंद्र पटेल 1382 बसपा
10 निर्मला संजीव द्विवेदी 5176
11 उपमा ललन मिश्रा 7149
रायपुर कर्चु. 12 प्रणव प्रताप सिंह 768 भाजपा
13 बृजेश कोरी 1291
14 मालती पुत्र विनय मिश्रा 4011 कांग्रेस
15 लालमणि त्रिपाठी 2544 माकपा
गंगेव 16 अश्वनी कुमार मिश्रा मुन्ना खैरा 780 कांग्रेस
17 गेदउआ केवट 8621 कांग्रेस
18 नंदनी हर्षवर्धन तिवारी 2912 कांग्रेस
19 कृष्णदत्त शुक्ला केडी 2947
त्योंथर 20 सुमन विकास कोल 4167
21 गीता राजमणि मांझी 8904 कांग्रेस
22 डॉ संगीता सोनल शर्मा 1465 भाजपा
23 बबोल प्रसाद कोल 351
नईगढ़ी 24 रीना दाऊराम प्रजापित 1613
25 प्रमोद कुमार जायसवाल 661 कांग्रेस
मऊगंज 26 आशीष राम लाल पटेल 569 बसपा
27 पद्मेश गौतम 700 कांग्रेस
28 देवेंद्र कुमार शुक्ला 500
हनुमना 29 अनीता सुमन 2514 बसपा
30 पुष्पा मुद्रिका प्रसाद पटेल 3308 भाजपा
31 अनीता बब्बू सिंह 1656
32 बूटी कोल 600 भाजपा
००००००००००००००००००००००००००
विजेताओं के फोटो…