रीवा। जिले के पिकनिक स्पॉट लापरवाही से जानलेवा होते जा रहे हैं, क्योंकि जलप्रपात में एक बार फिर एक युवक के डूब जाने से उसकी मौत हो गई। बताया गया किपार्टी मनाने यह युवक यूपी से रीवा आए हुए थे, पार्टी के बाद चारो नदी में नहाने के लिए कूदे तो लेकिन लौटे तीन ही वापस एक की डूब जाने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूप से एसडीआरएफ का दल मौके पर पहुंचा। जिसने होमगार्ड के गोताखोरों की मदद से महाना नदी की सर्चिंग शुरू की। हालांकि तीन घंटे की काफी मशक्कत के बाद 9.30 बजे लाश को खोज निकाला। पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्ट मार्टम के लिए सिरमौर अस्पताल भेजवाया गया है। इधर लालगांव चौकी पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार गुरुवार की दोपहर आकाश सोनी पुत्र श्याम सुदंर 22 वर्ष निवासी मेजा जिला प्रयागराज यूपी तीन अन्य साथियों के साथ दहशरा त्योहार के उपलक्ष्य में पार्टी मनाने क्योंटी जल प्रपात आया था। शाम को पार्टी करने के बाद चारों दोस्त महाना नदी में नहाने के लिए उतरे। वह मौज मस्ती में इतना खो गए कि आकाश गहराई की तरफ चला गया। जब तक साथी दोस्त कुछ समझ पाते। इसी बीच वह आंखों से ओझल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु की है।
००००००००००००
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now