सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
बृजेश मिश्रा, रीवा। जिले में लापरवाही से एक बार फिर कोरोना की एंट्री हो गई है। हैरानी की बात तो यह है कि लापरवाही कर लोंग अपने जीवन से खिलवाड़ कर ही रहे हैं कि अब लोंगो ने दूसरे की जिंदगी से भी खेलना शुरू कर दिया है। जी हां ऐसा ही एक चौकाने वाला मामला शहरी क्षेत्र में प्रकाश में आया है। बता दें कि गुरुवार को जिस महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली थी, उस महिला ने लोंगो के जीवन के साथ बड़ा खिलवाड़ किया है। ऐसा हम नही स्वास्थ्य विभाग को मिली महिला की रिपोर्ट बयां कर रही है।
क्या है मामला…
बता दें कि शहर के वृंदावन कालोनी में रहने वाली 29 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। महिला ने प्राइवेट लैब में जांच कराई थी, महिला ने तो स्वास्थ्य विभाग को जानकारी नही दी लेकिन जहा उसके द्वारा प्राइवेट टेस्ट कराया गया था उस लैब से जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। जिसके बाद गुरुवार को महिला की सर्चिंग स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी और उसे फोन पर सम्पर्क करना शुरू किया। इस बीच कई बार महिला को फोन लगाया गया लेकिन महिला ने फोन नही उठाया। और जब शुक्रवार को महिला को कई बार फोन किया तो महिला ने फोन उठाया तो बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गई है। बता दें कि महिला ने रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद भी ट्रेन में सफर किया और यहां से दिल्ली तक जाने में कई वाहनों का प्रयोग यात्रा के लिए जिसमे उसके साथ और यात्री रहे जिससे महिला ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बि यात्रा कर लोंगो की जिंदगी से खिलवाड़ किया है। यह एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।
निगेटिव बता रही रिपोर्ट
वहीं महिला ने बताया कि जब वह रीवा में जांच कराई थी तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी लेकिन जब दिल्ली आकर उसने जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब महिला सही बोल रही या झूठ यह तो जांच का विषय है। स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच कराने की बात कर रहा है।
दर्ज हो सकती है एफआईआर
बता दें कि चर्चाओ में कहा जा रहा है कि महिला द्वारा जानबूझकर लोंगो की जान को जोखिम में डालने का काम किया गया है, जबकि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कोरेंटइन होने के नियम है लेकिन महिला ने शासन के नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए लोंगो की जान जोखिम में डाली है। महिला पर कानूनी कार्यवाही कक जा सकती है। माना जा रहा है महिला द्वारा किया गया कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है। अधिकारी भी इसे अपराध बता रहे हैं।
कई लोंग हो सकते हैं प्रभावित
बता दें कि महिला की इस लापरवाही से कई लोंग संक्रमित हो सकते हैं। क्योंकि यात्रा व कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी छिपाकर महिला कई लोंगो से मिली होगी ऐसी आशंका जताई जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग को महिला के कॉन्टेक्ट में आने वालों की खोज करनी पड़ेगी।
वर्जन
महिला से फोन पर सम्पर्क हुआ है। उन्होंने बताया कि वह परिवार सहित दिल्ली चली गई हैं और वहां जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव होने के बाद यात्रा करना यह एक बड़ी लापरवाही व दुसरो की जान से खिलवाड़ है।
डॉ एनएन मिश्रा, सीएमएचओ रीवा।