रीवा। जिले की पुलिस को चकमा देकर पिछले 9 साल से फरार पति-पत्नी को आखिरकार रीवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इन पर करीब 20-20 हजार का ईनाम था जिनके नाम से कई वारंट भी जारी हुए है। पति-पत्नी को जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने दमन से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि यह दोनो ही यहां से वारदात को अंजाम देने के बाद वहां नोकरी करते थे। सूत्रों की मानें तो वर्ष 2013 से पति के खिलाफ 6 और पत्नी के खिलाफ 6 वारंट जारी थे। ऐसे में शाहपुर पुलिस 9 वर्ष से दंपती को खोज रही थी। बीते माह दोनों वारंटियों को पकडऩे के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा रेंज ने 20-20 हजार रुपए का इनाम की घोषणा की थी। यह कार्यवाही शाहपुर थाना की स्पेशन पांच सदस्यीय टीम ने की है, जो कि दमन पकडऩे इन दंपत्ति को पहुंची और वहां की लोकल पुलिस से मदद लेते हुए दोनो को गिरफ्तार किया। कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
एसडीओपी व पटवारी पर किया था हमला…
शाहपुर थाना प्रभारी बालकेश सिंह के मुताबिक स्थाई वारंटी जग्यभान उर्फ यज्ञभान पटेल पुत्र सुमेस्वर पटेल (47) निवासी बरिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 38/2009, 36/2009, 104/2013, 105/2013, 106/2013 में न्यायालय द्वारा क्रमश: वर्ष 2019, 2015, 2021, 2016, 2016 में 5 स्थाई वारंट जारी किए थे। वहीं उसकी पत्नी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 38/2009, 36/2009, 105/2013, 106/2013, 105/2013, 106/2013 में न्यायालय द्वारा क्रमश: वर्ष 2019, 2015, 2017, 2017, 2015, 2017 में कुल 6 स्थाई यारंट जारी किये थे। बताया जाता है कि इन पर एसडीओपी सहित पटवारी को पीटने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
जानकारी के मुताबिक बीते 9 वर्षाे से इन दंपतियों की तलाश चल रही थी, इनके 11 वारंट तामील कराने के लिए 8 मार्च को एसडीओपी शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। जिसमें सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र पटेल, थाना प्रभारी शाहपुर उपनिरीक्षक बालकेश सिंह, थाना प्रभारी हनुमना उपनिरीक्षक शैल यादव सहित 8 सदस्यों को टीम में शामिल किया गया था। जिनके द्वारा आरोपियों की खोज शुरु की गई, पता चला कि जब से वह गांव से फरार हुए है उनका गांव से कोई वास्ता नहीं है, इसी बीच मुखबिर से जानकारी हुई कि वह दमन में नोकरी कर रहे है, सॉयबर की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया गया।
०००००००००००००००००