रीवा। संजय गांधी अस्पताल के अस्थि रोग विभाग के डॉक्टरों को हाईटेक ओपीडी मिलेगी। पीआईयू ने टेंडर जारी कर दिया है। ओपीडी को 25 लाख की लागत से मॉड्यूटर बनाया जाएगा। इसमें सारी चीजें हाइड्रोलिक और हाईटेक होंगी। संजय गांधी अस्पताल की ओपीडी को अब हाईटेक किया जा रहा है। सालों पुराने व्यवस्था और मशीनरी के कारण डॉक्टरों को इलाज और आपरेशन में दिक्कतें हो रही थी। इन परेशानियों को अस्पताल प्रबंधन ने कम करने और तकनीक को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। यही वजह है कि अब धीरे धीरे सभी विभागों की ओपीडी को अपग्रेड कर मॉड्यूलर किया जा रहा है। इसी दौड़ में अब संजय गांधी अस्पताल का अस्थि रोग विभाग भी शामिल हो गया है। कार्यकारिणी की बैठक में अस्थि रोग विभाग की पुरानी ओटी को मॉड्यूलर करने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे स्वीकृति मिल गई थी। स्वीकृति मिलने के बाद पीआईयू को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्माण एजेंसी पीआईयू ने टेंडर भी जारी कर दिया है। करीब 45 लाख रुपए की लागत से ओपीडी को मॉड्यूलर में बदला जाएगा। यदि पहले ही टेंडर में एजेंसी को ठेकेदार मिल जाता है तो मॉड्यूलर ओटी 9 महीने में बन कर तैयार हो जाएगी।