सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। जहा एक तरह मतदान महोत्सव की खुशियां लोंगो में थी और सुब से ही लोंग मतदान व चुनाव की तैयारी में थे वही दूसरी ओर ग़ोविंदगढ़ के शिवपुरवा चौकी क्षेत्र में हुई एक घटना ने हड़कम्प मचा दिया। लोंग चुनाव को भूल इसमें जुट गए। एक महिला को युवक ने एक तरफा प्रेम में मौत के घाट उतार दिया। महिला घर मे अकेली थी। इस घटना की जानकारी जैसे ही लोंगो को हुई महिला को पुलिस को सूचना देने के बाद एसजीएमएच ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनाका खिंचा हुआ है।
क्या है मामला…
जानकारी के मुताबिक शिवपुरवा चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला सोमवती मिश्रा पति सच्चितनन्द मिश्रा को एक युवक चंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गई। मीडिया सूत्रों की माने तो आरोपी महिला से एक तरफा प्रेम करता था व उसके किराना की दुकान में आकर उल्टा-सीधा बोला करता था, इतना ही नही महिला के पति ने बताया कि दुकान पर आने-जाने वालों सहित महिलाओं से अश्लीन हरकते करता था। इसलिए उसे दुकान में बैठने को मना किया गया। इसी बात का विबाद दोनो के बीच मे था और युवक ने जान से मारने की धमकी पति को दी थी लेकिन महिला को अकेले पाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
खुद युवक ने लगाई फांसी
बता दें कि युवक ने महिला की हत्या करने के बाद खुद को फांसी के फंदे में लटका कर जान दे दी। वह हत्या के बाद अपने ही घर के पीछे तालाब में गया और फांसी के फंदे में पेड़ से लटक गया। बताया गया कि युवक ने एक बार पहले महिला से जबरजस्ती का प्रयास किया था जिसकी शिकायत की गई थी उसे जेल भी हुई और प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। जिसके बाद से ही युवक मारने की घमकी महिला के पति व उसे दे रहा था।
पोलिंग बूथ में था पति
महिला के पति ने बताया कि घटना सुबह करीब 8 व 8.30 के बीच की है। मतदान के चलते वह पोलिंग बूथ में बतौर एजेंट काम करने गया था। तभी घर मे महिला को अकेला पाकर अरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसकी जानकारी उसे आसपास के लोंगो ने दी।