सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। चुनाव में मेहनत सेवा के साथ-साथ विजेता होने के लिए किस्मत भी जरूरी है। ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं जब किस्मत से चुनाव जीता गया है। ऐसा ही एक चुनाव परिणाम रीवा जिले के मऊगंज में सामने आया है जहां एक सिक्के ने पार्षद प्रत्यासी की तकदीर बदल दी। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ठाकुर इस चुनाव में इस सिक्के की क्या अहमियत थी।
अपको बता दें कि मऊगंज नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा प्रत्यासी के रूप में बाटलू निशा ने चुनाव लड़ा था। वही कांग्रेस की तरफ से यहां रेशमा खान ने चुनाव लड़ा था। चुनाव के बाद जब रविवार को काउंटिंग हुई तो जो परिणाम सामने आया उसे सुन सब हैरान रह गए। बता दें कि दोनों में कड़ी टक्कर रही और दोनो ही प्रत्यसियो को एक बराबर 382-382 वोट परिणाम में मिले। परिणाम नही निकला तो काफी देर तक इसको लेके विचार प्रशासनिक अधिकारी कड़ते रहे, जिसके बाद निर्णय हुआ कि टॉस करके परिणाम निकाला जाए। इसके लिए दोनो प्रत्यासी भी राजी हो गए और सिक्का उछाला गया। इसी सिक्के ने भाजपा प्रत्यासी बाटलू निशा का साथ दिया। उनकी किस्मत ने साथ दिया और चुनाव जीत गईं।
बता दें कि यह प्रदेश का अनोखा मामला रहा। जानकारों की माने तो ऐसे कम ही मामले चुनाव परिणाम में सामने आये हैं। पिछले वर्ष 2014 के निकाय चुनाव में भी भोपाल की बेरसिया नगर पालिका के वार्ड 14 का परिणाम भी सिक्के से निकला था।