रीवा। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, आए दिन अपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जिले के मनगवां कस्बे में संचालित रेस्टोरेंट को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया, उसमें पेट्रोल डाला गया और उसमें आग लगा दी गई। जब आग ने निकलते हुए धुंआ देखा गया तो पुलिस को सूचना दी गई। ठीक एक दिन पहले इसी रेस्टोरेंट के सामने कोरियर आफिस में तोडफ़ोड़ की गई थी। दोनो घटनाओं को विवाद से भी जोड़ा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार-सोमवार की देर रात को सरस्वती विद्यालय के पास संचालित चाय स्टूडियो को असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल डाला और आग लगा दिया है। आगजनी की घटना से रेस्टोरेंट के अंदर रहे हुए लाखों रुपए के इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर खाक हो गए है। चर्चा है कि चाय स्टूडियो के सामने एक कोरियर कंपनी संचालित है। जहां एक दिन पहले दर्जनभर लोगों के बीच विवाद हुआ था और तोडफ़ोड़ की गईथी। यहां किसी कर्मचारी को घेरकर मारने का प्रयास भी हुआ था। भला हुआ कि स्थानीय व्यापारियों ने बचा लिया। घटना की रिपोर्ट मनगवां थाने में दर्ज है। अब उसी कोरियर कंपनी के सामने चाय स्टूडियो में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया है। दोनो घटनाएं एक दिन के अंतर में हुई हैं।
आमने-सामने संचालित है चाय स्टूडियो और कोरियर आफिस, एक दिन के अंतराल में हुआ हादसा, आग के हवाले किया…