रीवा। नगरीय निकॉय चुनावों में मप्र में अपना खाता खोल चुकी आम आदमी पार्टी आप के हौसले बुलंद है, यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रदेश में एक तीसरे राजनैतिक दल की इंट्री भाजपा-कांग्रेस के अलावा हो चुकी है। विधानसभा चुनाव की तैयारी आप ने अभी से शुरु कर दी है और खाता खोल सीटों पर कब्जा करने की तैयारी में हैं। सोमवार को प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल जनसंवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में अराजक्ता की स्थिति बनी हुई है कानून व्यवस्था लुन्ज पुन्ज बनी हुई है आये दिन मारपीट, राहजनी, हत्या तथा महिला हिन्सा की घटनायें सामने आ रही है। गरीब की कोई रिपोर्ट नही लिखी जा रही है। लोगो के समक्ष पानी बिजली की गम्भीर समस्या बनी हुई है शासन प्रशासन इसकी अनदेखी की जा रही है। छल बल की राजनीति की जा रही है। आम आदमी पार्टी अब इसे बर्दाश्त नही करेगी और वह आम जनता तक पहुचेगी और उनके हक की लड़ाई लड़ेगी आगामी चुनाव में मप्र की जनता स्वयं भाजपा को सबक सिखायेगी।
मप्र के प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने प्रेस वार्ता में कहा कि आगामी वर्ष 2030 में पूरे म0प्र0 मे आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। बीजेपी-कांग्रेस एक ही है उनके कथनी करनी में कोई अंतर नही है अब जनता को तीसरा विकल्प चुनना होगा जनता अब समझ चुकी है कि आम आदमी पार्टी से बेहतर कोई नही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर काम करना पड़ेगा, प्रदेश उपाध्यक्ष व सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र की नवनिर्वाचित महापौर रानी अगवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि हमें सिंगरौली तरह रीवा शहर में भी आगामी चुनावो में जीत दर्ज करानी है उसके लिये हमें एक जुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करना होगा। प्रदेश संगठन सचिव मुकेश जयसवाल ने सम्बोधित करते हुये पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ लेबिल में मजबूत करने के लिये प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्भागीय अध्यक्ष अमित सिंह, महापौर प्रत्याशी इंजी.दीपक सिंह, शहर अध्यक्ष राजीव सिंह शेरा, संगठन मंत्री महर्षी सिंह, जिला सचिव विजय मिश्रा, जिला महिलाध्यक्ष मंजुला सिंह, मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष जगजीवनलाल शुक्ला, शुभम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
०००००००००००००