सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
सतना। नगरीय निकाय चुनाव अब अपने पूरे शबाब पर है। इसी बीच सतना में मेयर प्रत्याशी का कड़ा विरोध सामने आया है। उनके क्षेत्र में ही जातिवादी विधायक वापस जाओ के नारे लगे हैं। मेयर प्रत्याशी पर शोसल वर किया गया है। इस मामले ने हड़कम्प मचा दिया है। कॉंग्रेस लीडर इसे विपक्ष की राजनीति बता रहे हैं। हालांकि इसको कई नजरिये से देखा जा रहा है। विधायक व मेयर प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा का इस प्रकार से उनके ही क्षेत्र नई बस्ती में विरोध समझ के परे है। हालांकि इस घटना को 6 वर्षीय मासूम के साथ हुई ज्यादती से भी जोड़ा जा रहा है। मामले के प्रकाश में आने के बाद भाजपाई जिला अस्पताल पहुंचे थे वही कांग्रेस मेयर प्रत्यासी व बसपा प्रत्याशी मेडिकल कॉलेज रीवा गए थे।इस पोस्टर वॉर ने कांग्रेसी खेमे में खलबली मचा दी है। हालांकि ये किसी को पता नही है कि ये पोस्टर किसने चस्पा किए है, लेकिन कांग्रेस ने इसे विपक्ष की साजिश करार देते हुए इसका तोड़ तलाशने में लग गए हैं। माना जा रहा है कि इस पोस्टर वॉर के बाद कांग्रेस भी विपक्षी प्रत्याशियों पर बड़े हमले कर सकती है। कई गड़े मुर्दे उखाड़े जा सकते हैं, तो कहीं किसी को कठघरे में खड़ा किया जा सकता है।