सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
सीधी। एक इश्क़ मिजाजी युवक से परेशान होकर महिला ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि युवक शातिर अपराधी था जिस ओर जिले के विभिन्न थानों में 10 से अधिक प्रकरण दर्ज है। वह अये दिन महिला को शराब के नशे में धुत्त होकर परेशान करता था। जिसके बाद परेशान महिला ने उसे मौत के घाट उतार दिया और खुद थाने में जाकर पुलिस को सारी हकीकत बता दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपनी कस्टडी में लिया।
क्या है मामला…
जानकारी के मुताबिके सीधी शहर के पड़रा निवासी सत्ते साकेत पिता सोमेश्वर का पुरानी बायपास नई थोक मंडी से प्रेम प्रसंग था। सत्ते शराब का आदि था और वह महिला को जबरन नशे में परेशान करता था। वह उसकी हरकतों से इतना परेशान हो चुकी थी कि मंगलवार को उसके दोनों बेटे बाहर गए हुए थे तभी शराब के नशे में सत्ते साकेत पहुंच गया। वह उसको जबरन परेशान करने लगा। वह काफी नशे में था। महिला जब बहुत परेशान हो गई तो वह क्रोध में आकर वही पास में रखी कुलड़ि से युवक पर वार कर दिया और एक साथ कई वार किए जिसके उसकी मौत हो गई।
जमोड़ी थाना पहुंची महिला
वारदात को अंजाम देने के बाद महिला पूरी रात घर पर रही और सत्ते साकेत का शव घर मे ही खटिया में पड़ा रहा। वह दूसरे दिन सुबह जमोड़ी थाना पहुंची और अपना जुर्म कबूल किया। जिसके बाद चूँकि घटना सिटी कोतवाली थाने का था तो दोनों थानों की पुलिस मोके पर पहुंची और जांच शूरू की गई।