सतना। प्रदेश में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि प्रतिदिन प्रदेश भर में दो दर्जन से अधिक मामले इस संबंध में शिकायत में आ रहे हैं। सतना में एक महिला को नरसिंगपुर से लाकर बंधक बनाकर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की शिकायत के बाद सतना से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ेकेस की डायरी एसपी नरसिंहपुर ने सतना भेजी थी। जानकारी के अनुसार, सतना की सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में पंकज सिंह परिहार को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना में मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि नरसिंहपुर निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पंकज सिंह परिहार उसे झांसा देकर सतना ले आया था। उसने यहां महिला को बंधक बना कर रखा और उसके साथ बार-बार रेप करता रहा। महिला ने एफआईआर तेंदूखेड़ा थाना में दर्ज कराई थी और आरोपी सतना जिले का निवासी है। लिहाजा एसपी नरसिंहपुर ने इस मामले की केस डायरी सतना पुलिस को सौंप दी थी। सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने सिविल लाइन टीआई अर्चना द्विवेदी को कार्रवाई कर आरोपी को पकडऩे के निर्देश तत्काल दिए जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 4 अक्टूबर तक की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।