रीवा। मप्र में शिवराज सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों के तबादले किए हैं, उनकी जिम्मेदारी में बदलाव किए गए हैं। रीवा में भी एक महिला अधिकारी को भेजा गया है। वह यहां डिप्टी कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।
READ ALSO-Rewa: आप भी हैं बाघेश्वर धाम के भक्त तो जान ले हो रही है यह बड़ी ठगी…
READ ALSO-Big Breaking: रीवा में 170 कर्मचारियों को एक साथ सेवा से पृथक करने का नोटिस…
जारी आदेश में नर्मदापुरम डिप्टी कलेक्टर वर्ष 2018 बैच की भारती मेरावी को रीवा में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा भी कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। भारती मेरावी की जगह सिंगरौंली की डिप्टी कलेक्टर संपदा सराफ को नर्मदापुरम भेजा गया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में रविवार को 50 से अधिक अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है। आपको बता दें कि भारती मेरावी एक अच्छे अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं व नर्मदापुरम में भी उनको मिली जिम्मेदारी को उनके द्वारा बखूबी निभाया गया है।
०००००००००००