रीवा। रविवार को दूसरे चरण में जिले शेष 06 नगर परिषदों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के साथ ही निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई। दूसरे चरण के 6 नगरपरिषदों में हुए अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में पांच में भाजपा का कब्जा हो गया जबकि एक नगर परिषद में कांग्रेस जीती। हनुमना में जहां भाजपा ने कांग्रेस को वॉक ओव्हर दिया वहीं सेमरिया में कांग्रेस ने भाजपा को वाक ओव्हर दे दिया। हनुमना में भाजपा ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। हालांकि यहां निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने चुनौती दी। लेकिन कांग्रेस के आगे नहीं टिके। उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के सामने ही कोई नहीं आया। जबकि सेमरिया में अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनो चुनाव निर्विरोध हुए। जिले में केवल सेमरिया ऐसी नगर परिषद है जहां अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। इसका श्रेय सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी को जाता है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को 6 नगर परिषदों मनगवां, सेमरिया, डभौरा, गोविंदगढ़, हनुमना व चाकघाट में अध्यक्ष्ज्ञ उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। इनमें से हनुमना को छोड़ कर सभी नगरपरिषदों में भाजपा का कब्जा हो गया। इस तरह जिले की 12 नगर परिषदों में से 09 में भाजपा, एक कांग्रेस व दो में कांग्रेस समर्थित निदलीय अध्यक्ष बने। कुल मिलाकर नगरीय निकाय में भाजपा का कब्जा रहा। पहले चरण में भाजपा की आपसी गुटबाजी के कारण बहुमत होने के बाजजूद दो नगरपरिषदों में भाजपा हार गई थी। लेकिन दूसरे चरण में ऐसा नहीं हो पाया और भाजपा की जीत हुई।
नगरपरिषद पद विजयी प्रत्याशी मत दल पराजित प्रत्याशी मत दल
मनगवां अध्यक्ष बुटला साकेत 08 भाजपा त्रिवेणी प्रसाद मैत्रेय 07 कांग्रेस
उपाध्यक्ष प्रमोद उर्मलिया 08 भाजपा शमा परवीन 07 निर्दलीय
सेमरिया अध्यक्ष रानी राजेंद्र विश्वकर्मा निर्विरोध भाजपा — —
उपाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा निर्विरोध भाजपा — —
डभौरा अध्यक्ष माया देवी 08 भाजपा माया सिंह 07 कांग्रेस
उपाध्यक्ष छोटे लाल कोल 08 भाजपा आसमा आदिवासी 07 बसपा
गोविंदगढ़ अध्यक्ष अभिषेक सिंह 08 भाजपा पंकज पांडेय 07 कांग्रेस
उपाध्यक्ष तबस्सुम शकील खान 09 भाजपा सीमा राम सुमिरन 06 बसपा
हनुमना अध्यक्ष आशुतोष 10 कांग्रेस अखिलेश गुप्ता 05 निर्दलीय
उपाध्यक्ष शरद गुप्ता निर्विरोध कांग्रेस — — —
चाकघाट अध्यक्ष विभव कुमार जायवाल 11 भाजपा दिनकर सिंह पटेल 04 निर्दलीय
उपाध्यक्ष प्रतिमा सतीष गुप्ता 07 भाजपा विजयकुंमार गुप्ता 07 निर्दलीय
(समान मत होने पर लॉट निकाली गई जिसमें प्रतिमा सतीष गुप्ता की जीत हुई। )