सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। रीवा संभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। संभाग के तीन अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। यह पुरुस्कार राज्य स्तरीय पुरुस्कार के रूप में मिला है। मुख्यमंत्री ने रीवा संभाग की एक पर्यवेक्षक व दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। बता दें कि भोपाल में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन महिला अधिकारी कर्मचारी को सम्मानित किया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास ऊषा सिंह सोलंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रीवा संभाग के सीधी जिला अंतर्गत सिहावल परियोजना की पर्यवेक्षक अनुसुइया वाजपेयी सहित रीवा जिले के रीवा शहरी परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता सिंह के कार्यों की प्रशंसा की गई।
वहीं सतना जिले की रामपुर बाघेलन परियोजना क्रमांक-2 की आंगनबाड़ी सहायिका बीना नामदेव को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। विभागीय तौर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इन तीन महिला कर्मचारियों को सम्मान मिलना संभाग के लिए गौरव की बात है। संभाग भर में सभी जिले के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारियों ने सुभकामनाये दी व उनकी उपलब्धि को सराहा है।