रीवा। नगर निगम का चुनाव नजदीक आ रहा है, ऐसे में प्रदेश की दो मुख्य पार्टियां भाजपा-कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है और नामांकन भी भर दिए गए हैं। प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति का व्योरा भी नामांकन के साथ दिया है। इनकी संपत्ति के बारे में जान आप हैरान रह जाएंगे। सीधे-साधा जीवन व्यतीत करते दिखने वाले यह प्रत्याशी करोड़ो के मालिक हैं….
करोड़पति हैं अजय मिश्रा बाबा
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा करोड़पति हैं। उनकी पत्नी भी इंकम के मामले में पीछे नहीं हंै। वह भी करोड़पति हैं। चल और अचल संपत्तियों का भंडार है। पुरखों ने करोड़ों की सम्पत्ति पीछे छोड़ी। इतना ही नहीं वार्षिक आय के मामले में भी अजय मिश्रा बाबा की पत्नी सिर्फ 80 हजार रुपए ही पीछे हैं। अजय मिश्रा बाबा सालभर में 5 लाख 57 हजार 654 रुपए कमाते हैं तो वहीं उनकी पत्नी की वार्षिक आय 4 लाख 81 हजार 778 है।
नगरीय निकाय चुनाव में महापौर और पार्षद पद का चुनाव भी रोचक हैं। इसमें बड़े बड़े दावेदार मैदान में कूद पड़े हैं। कुछ को टिकट मिली और कई निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव में भी प्रत्याशियों से आय, व्यय की जानकारी मांगी जा रही है। नामांकन फार्म भरते समय चल, अचल सम्पत्ति का व्यौरा देना पड़ रहा है। सम्पत्ति की जानकारी महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा ने भी नामांकन फार्म में दी है। इनकी सम्पत्त्ति भी चौंकाने वाली है। वार्षिक आय भी कम नहीं है। अजय मिश्रा बाबा करोड़पति महापौर प्रत्याशी हैं। इनके और पत्नी के पास चल और अचल सम्पत्ति करोड़ों की है। इसमें कुछ सम्पत्ति विरासत में मिली और कुछ इन्होंने खुद तैयार की। अजय मिश्रा बाबा नामांकन फार्म में 5 लाख 57 हजार 654 रुपए और पत्नी की वार्षिक आय 4 लाख 81 हजार 778 रुपए दशाई है। इसी तरह चल सम्पत्ति में अजय मिश्रा के पास 33 लाख 37 हजार 182 रुपए और पत्नी के पास 9 लाख 84 हजार 323 रुपए की है। अचल सम्पत्तियों की बात करें तो अजय के पास निरंक है। पत्नी के पास 22 लाख की अचल सम्पत्ति है। पत्नी के नाम से 25 लाख रुपए की अचल सम्पत्ति अर्जित की गई। इस पर करीब 50 लाख रुपए का निर्माण और विकास किया गया है। 2 करोड़ रुपए कीमत की विरासत अस्तियां हैं। पत्नी के पास करीब 50 लाख की विरासत अस्तियां हैं। अजय मिश्रा बाबा कर्जदार भी हैं। इन पर बैंक का 3 लाख 63 हजार 533 रुपए का कर्ज है।
प्रबोध के सम्पत्ति के मामले में करोड़पति का व्यास है ज्यादा
महापौर प्रत्याशियों की दौड़ में करोड़पतियों की लाइन लग गई है। धन सम्पत्ति के मामले में कांग्रेस के प्रत्याशी को भाजपा के प्रबोध ने पीछे छोड़ दिया है। वार्षिक आय 17 लाख से ज्यादा है। भाजपा प्रत्याशी प्रबोध व्यास सीधे सादे दिखते ही हैं, लेकिन कमाई सबसे ज्यादा है। यह भी करोड़पति निकले।
रीवा में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टियों ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर दी है। पहले कांग्रेस ने महापौर के नाम की घोषणा की। इसके बाद भाजपा ने प्रबोध व्यास के नाम पर मुहर लगाई। दोनों ही उम्मीदवारों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इन दो दलों के बीच मुकाबला भी कांटे का है। इतना ही नहीं इन दोनों कंडीडेट की सम्पत्तियां का रिकार्ड भी एक दूसरे का पटखनी देने के लिए काफी है। पहले अजय मिश्रा की सम्पत्ति के ब्यौरे ने सब को चौकाया था। अब प्रबोध व्यास के सम्पत्ति ब्यौरे से लोगों की आंखे फाड़ दी हैं। पार्टी के अलग अलग पदों पर रहने वाले प्रबोध व्यास सिर्फ सीधे सादे नजर ही आते हैं। इससे इनकी सम्पत्ति का अंदाजा शायद ही किसी ने लगाया हो लेकिन नामांकन में दी गई जानकारी ने इनके करोंड़पति होने पर मुहर लगा दी है। नामांकन में दी गई जानकारी ने चल, अचल सम्पत्ति के मामले में सब को पीछे छोड़ दिया है। भाजपा के प्रबोध की सम्पत्ति करोड़ों में है। इतना ही नहीं पति, पत्नी की वार्षिक आय भी 17 लाख से अधिक है। कुल मिलाकर यह चुनाव करोड़पतियों के बीच होगा, यह कहने से गुरेज नहीं किया जा सकता। प्रबोध व्यास ने नामांकन के दौरान जो जानकारी दी है। उसके अनुसार इनकी वार्षिक आय 10 लाख 62 हजार 546 रुपए हैं। इसी तरह पत्नी की आय वार्षिक 7 लाख 42 हजार 701 रुपए है। चल सम्पत्ति पर गौर करें तो प्रबोध के पास 35 लाख 79 हजार 393 रुपए 56 पैसे, पत्नी के पास 14 लाख 44 हजार 344 रुपए 22 पैसे, आश्रिम 1 के पास 86 हजार 726 रुपए, आश्रित दो के पास 86 हजार 534 रुपए हैं। अचल सम्पत्ति प्रबोध व्यास के पास 3 करोड़ 84 हजार और पत्नी के पास 28 लाख 80 हजार रुपए की है। खुद से 1 लाख 90 हजार रुपए की सम्पत्ति अर्जित की। अब वर्तमान में बाजार कीमत 5 लाख रुपए हैं। विरासत में 15 लाख रुपए कीमत की आस्तियां मिली हैं। इनपर किसी तरह का बैंक का कर्ज भी नहीं है।
००००००००००००००००००