सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। नगर पालिक निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा ने शहर के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। महापौर ने कहा कि दीपावली का पर्व सुख समृद्धि का पर्व है, इस पर्व को हम सबको हर्ष उल्लास के साथ मनाना चाहिए। शहर के सभी नागरिकों को रीवा शहर के विकास के लिए सक्रिय सहभागिता करते हुए देश के सबसे स्वच्छ शहर, स्वच्छ रीवा का आदर्श स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए। महापौर ने कहा कि जिस प्रकार हम दीपोत्सव पर्व के अवसर पर अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए अपने घर को स्वच्छ रखना चाहते हैं, उसी प्रकार हमें इस पर्व को स्वच्छता पर्व के रूप में मनाते हुए अपने शहर को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए। नगर निगम आयुक्त मृणाल मीना ने शहर के सभी नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का त्योंहार सबके जीवन में खुशहाली और अरोग्य लेकर आए। उन्होंने अपील की है कि इस दीवाली हमारे कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदो और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दीए, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनाए, सभी खुश रहें, स्वस्थ्य रहें और खुशियां आपस में बांटे।
००००००००
अन्य अधिकारियों ने भी दी दीपावली की सुभकामनाये…
कमिश्नर श्री सुचारी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
रीवा। संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने संभाग के सभी नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीप उत्सव हमारी सांस्कृतिक चेतना का अमृत कलश है। दीपावली संभाग के सभी नागरिकों के लिए सुख और समृद्धि का उपहार लेकर आए। सुरक्षा को ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व मनाएं। इस दीपावली केवल हानि रहित ग्रीन पटाखों का उपयोग करें। पटाखे खुले स्थान पर तथा सुरक्षित तरीके से चलाएं। इस दीपावली में मिट्टी से बने दीपकों का अधिक से अधिक उपयोग करें। यह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। दीपावली संभाग के हर नागरिक के लिए मंगलमय हो।
०००००००००००००००

कलेक्टर ने दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएं
रीवा। कलेक्टर मनोज पुष्प ने रीवा जिले के नागरिकों को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर ने कहा है कि जिस तरह से दीपावली पर्व पर साफ-सफाई पर ध्यान देते हैं, उसी तरह हमेशा घर और आसपास स्वच्छता पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर जिले को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। दीपावली में माटी से बने दीपकों का उपयोग करें। दीपावली हर्षोल्लास से मनाते हुए केवल ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें। इससे लोकल फॉर वोकल को बल मिलेगा। दीपावली में अधिक आवाज वाले तथा हानिकारक पटाखों का उपयोग न करें। प्रत्येक आमजन सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व मनाएं। दीपावली जिले के आमजन के लिए सुख और समृद्धि का उपहार लेकर आए।
००००००००००

सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाएं: पुलिस अधीक्षक
रीवा। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दीपावली का पर्व हर घर में सुख और समृद्धि का प्रकाश लेकर आए। सभी नागरिक पूरी सुरक्षा के साथ दीपावली का पावन पर्व मनाएं। दीपावली में अधिक आवाज वाले तथा प्रदूषण फैलाने वाले हानिकारक पटाखों का उपयोग न करें। इस संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय, हरित अभिकरण तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पूरी तरह से पालन करें।
०००००००००००००