सतना। सतना शहर के एक नामी होटल की लिफ्ट गिरने से हड़कंप मच गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब होटल में शादी की शालगिरह की पार्टी का आयोजन चल रहा था। लिफ्ट गिरने से पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। हादसा रीवा रोड पर स्थित होटल पार्क में हुआ है। बताया गया कि लिफ्ट पर सवार होने के बाद जैसे ही वह चली लिफ्ट टूट कर धड़ाम से नीचे आ गिरी, जिसमें महिलाओं समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं।
क्या है मामला…
सूत्रों की माने तो बुधवार की रात रीवा रोड पर सिंधु स्कूल के सामने स्थित होटल पार्क में मैरिज एनवर्सरी की पार्टी चल रही थी। पन्नीलाल चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के बड़े भाई अनिल गुप्ता और भाभी उपमा गुप्ता की शादी की 25वीं सालगिरह पर होटल पार्क में पार्टी चल रही थी। रात में लौटते समय संजय चमडिय़ा और राजू अग्रवाल वगैरह नीचे आने के लिए लिफ्ट पर चढ़ेए तो लिफ्ट बिना डोर बंद किए ही चल पड़ी और सीधे नीचे आ गिरी। जो लोग लिफ्ट पर सवार थे, सभी को चोटें आई हैं। घायलों में संजय चमडिय़ा 57 वर्ष उनकी पत्नी उर्मिला चमडिय़ा, मुन्ना अग्रवाल, राजू अग्रवाल व एक अन्य महिला समेत 5 लोग शामिल हैं।
बुरी तरह से हुए जख्मी
चमडिय़ा परिवार के दोनों घायल सदस्यों को पाठक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। संजय के दोनों तलवों की हड्डी में जबकि उनकी पत्नी की कमर में फ्रैक्चर हुआ है। शेष तीन अन्य घायलों को बिरला अस्पताल ले जाया गया है। उन्हें भी मल्टीपल फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने मौका मुआयना किया और होटल के स्टाफ से भी बात कर जानकारी जुटाई। वहीं घायल अग्रवाल परिवार ने पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक लिफ्ट का मेंटीनेंस नहीं हुआ था जिसके चलते लिफ्ट गिर गई। पूरे मामले में होटल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।
००००००००००