बिग ब्रेकिंग: रीवा के महिला व सिविल लाइन थाने में कुल्हाड़ी लेके पहुंची महिला, पुलिस कर्मियों को दी गालियां, जमकर मचाया हंगामा, शिकायत पर कार्यवाही न होने से थी नाराज…
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। शहर के महिला थाना व सिविल लाइन थाना में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक महिला हाथ मे कुल्हाड़ी लिए पहुंच गई। पहले तो वह महिला थाना गई और पुलिस कर्मियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और इसके बाद वह सिविल लाइन थाना जा धमकी, यहां भी महिला ने जमकर हंगामा मचाया और पुलिस कर्मियों को खरी-खोटी सुनाई। घण्टो चले इस हंगामे में महिला थाने के बाहर बैठ गालियां भी बकती रही। हालांकि बाद में महिला को शांत कराते हुए पुलिस कर्मियों ने उसकी फरियाद को सुना और निराकरण किया। बता दें कि महिला द्वारा किये गए इस हंगामे से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा।
क्या है मामला…
जानकारी के मुताबिक महिला दीनदयाल कालोनी की रहने वाली है, जिसके साथ मोहल्ले के लोंगो ने मारपीट की थी। आरोप है कि महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। जिससे मारपीट करने वालो के हौसले और बढ़ गए। जब पुलिस ने नही सुनी तो उसने खुद अपने सुरक्षा के लिए कुल्हाड़ी उठा ली और थाने पहुंच गई। हालांकि महिला के इस हंगामे के कई मायने निकले जा रहै हैं। यह पुलिस की लचर कार्य प्रणाली को भी दर्शाता है।
पुलिस कर्मियों को कहे अप्सब्द
बता दें कि थाने के बाहर घण्टो चले इस हंगामे में महिला ने पुलिस कर्मियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई व अप्सब्द कहती रही। महिला ने साफ तौर पर पुलिस कर्मियों के सामने कहा कि कार्यवाही करने तो नही सिर्फ रुपये लेने के लिए ही वर्दी पहने हुए हो। इसके अलावा भी महिला ने कई अपशब्द कहे। हालांकि चर्चा महिला के नशे में होने की भी हो रही थी हकीकत तो जांच में ही पता लगेगा लेकिन सूत्रों की माने तो महिला के हंगामे की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को हुई तो पुलिस हरकत में आई और महिला के साथ उसके मोहल्ले पहुंची।