सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसे रोक पाने में शासन प्रशासन पूरी तरह नाकाम होता जा रहा है। एक सनसनी खेज मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया हैं। यहां के बेधौआ गांव के प्राचीन फूलमती मंदिर में एक अज्ञात युवक की सर कटी लाश मिली है। घटना की जानकारी पुलिस को ग्रामीणों ने दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि युवक के शरीर मे धारदार हथियार से चोंट के निशान हैं। वही शरीर से धड़ अलग है, इससे युवक की पहचान नही हो पाई है। युवक की पहचान के लिए पुलिस प्रयाश कर रही है। युवक की लाश के पास कुल्हाड़ी भी मिली है जिससे प्रथम दृष्टया इसे हत्या माना जा रहा है वही अब मंदिर में इस प्रकार से मिली लाश को तांत्रिक क्रिया से भी जोड़ा जा रहा है।