सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
सीधी। जिले के चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर ने अपने सहयोगी डॉक्टर पर हमला कर दिया। जिससे डॉक्टर को चोंटे आई हैं और मामला थाने तक पहुंच गया। बताया गया कि हमला करने वाले डॉक्टर नशा में था। बता दें कि डॉ वरुण सिंह ने अपने ही साथ के रहने वाले डॉ राम कलेश साकेत को गाली- गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गत 5 जुलाई को मीटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो जाने से वह खराब हो गया। दोनों डॉक्टर का रूम एक दूसरे के बगल में है। डॉक्टर राम कलेश साकेत डॉक्टर वरुण सिंह के कमरे में बिजली बनाने के लिए गए हुए थे कि जब वह गए तो देखा कि कमरे में मौजूद डॉ.वरुण सिंह काफी नशे में थे। जैसे ही वह अंदर गए वरुण ने रामकलेश पर लाठी-डंडे से वार किया और डॉ राम कलेश को गालियां भी दी। आहत होकर डॉक्टर राम कलेश साकेत ने थाना चुरहट में मामला दर्ज कराया है। वहीं चर्चा के अनुसार यह कोई पहला मामला नहीं है कई बार डॉक्टर वरुण कई बार आम लोगों से व स्टाफ से झगड़ा कर चुके हैं। थाना प्रभारी चुरहट सतीश मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर के शिकायत पर जांच की जा रही है।