रीवा। रीवा संभाग अंर्तगत आने वाले तीन नगर निगमों में महापौर की सीट पर हर जगह अलग-अलग पार्टी के महापौर है, लेकिन परिषद् में वीजेपी ने अपना बहुमत बनाया है और बनाने का दावा कर रही है। बता दें कि निगम में पार्षदों की बात की जाए तो अमीरी के मामले में भी बीजेपी का ही बहुमत है, मतलब संभाग के तीनो नगर निगम में करोड़ पति पार्षदों में बीजेपी के ही पार्षद ज्यादा है। वह चाहे रीवा की बात हो या फिर सतना या सिंगरौली की, यहां बीजेपी के करोड़ पति पार्षद ज्यादा है। बता दें कि तीनो नगर निगम की बात करें तो यहां कुल 23 पार्षद करोड़ पति हैं, जिनमें ङ्क्षसगरौली नगर निगम में 8 पार्षद करोड़ पति हैं व रीवा नगर निगम में 7 पार्षद करोड़पति है, इसके अलावा सतना नगर निगम की बात की जाए तो सतना नगर निगम में भी 8 पार्षद करोड़ पति हैं।
किस पार्टी के कितने पार्षद
यदि करोड़ पति पार्षद की बात करे तो इसमें भी रीवा संभाग में भाजपा का बहुमत है, मतलब की कुल 23 करोड़ पति पार्षदों में 12 पार्षद बीजेपी के करोड़ पति है जिसमें सिंगरौली नगर निगम में 5 बीजेपी पार्षद, सतना नगर निगम में 5 पार्षद व रीवा नगर निगम में सबसे कम 2 पार्षद करोडपति हैं। इसके अलावा तीनो नगर निगम मे कांग्रेस के कुल 8 पार्षद करोड़ पति हैं, जिसमें सतना में 3 कांग्रेस, रीवा में 3 कांग्रेस पार्षद व सिंगरौली में 2 पार्षद करोड़पति है। इसके अलावा रीवा में 2 निर्दलीय व सिंगरौली में 1 बीएसपी का पार्षद करोड़पति है।
प्रदेश में भी भाजपा का बहुमत
बतादें कि यदि प्रदेश भर के 16 नगर निगमों की बात की जाए तो यहां भी करोड़पति पार्षदों में भाजपा का बहुमत है, कुल 193 पार्षद प्रदेश भर में करोड़पति है, जिसमें 119 पार्षद बीजेपी के, 65 पार्षद कांग्रेस के व 1 बीएसपी व 8 निर्दलीय पार्षद हैं। बता दें कि बीजेपी के ज्यादा करोड़पति पार्षद होने से तरह-तरह की बाते की जा रही है, कहा जा रहा है कि बीजेपी के राज में जमकर बंदरबांट हो रहा है जिसका छीटा हर बीजेपी से जुड़े लोगो तक पहुंच रहा है, वह धौंस जमाकर मनमानी करा रहे हैं।
99 करोड़ की है संपत्ति
बता दें कि रीवा संभाग के तीनो नगर निगम में 23 करोड़पति पार्षदों के पास कुल 99 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें रीवा नगर निगम के 7 करोड़पति पार्षदों के पास 33 करोड़, सतना नगर निगम में 8 पार्षदों के 36 करोड़ की व सिंगरौली नगर निगम में 8 पार्षदों के पास कुल 30 करोड़ की संपत्ति है।
००००००००
०००००००००००००