सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। बढ़ती चोरी की वारदातों पर पुलिस प्रशासन लगाम नही लगा पा रहा है। थाना प्रभारी कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में ही उलझे हुए हैं। शायद इसी का परिणाम है कि आमजन के बाद अब विधायक नेता भी चोरों से प्रताड़ित हो रहे हैं। चोरों ने इस बार पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला को निशाना बनाया है। आमजन की तो कोई सुनवाई नही लेकिन पूर्व मंत्री से जुड़े मामले पर पुलिस प्रशासन कुछ नही कर पा रहा है। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस प्रशासन आने कर्तव्यों के लिए कितना गंभीर है।
क्या है मामला…
सिटी कोतवाली में दी गई शिकायत में आवेदक संजय कुशवाहा पिता भगवानदीन कुशवाहा निवासी ग्राम जोड़ी पोस्ट लोही ने बताया है कि गत 26 फरबरी को रात करीब 11 बजे पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के खेत मे बनी अहारी में वह सो रहा था। सुबह 6 बजे जब वह जगा तो देखा कि पम्प हाउस में बिछी केबल गायब है। जब इधर उधर लोंगो से पूंछा तो किसी ने कुछ नही बताया। जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को दी गई है।
व्यक्ति पर संदेह
जानकारी के मुताबिक शिकायत में संजय कुशवाहा ने संका फहिर कर बताया कि गांव का ही हनुमान कोल पिता रामाधार कोल द्वारा ये चोरी किया गया है। क्योंकि इसके पूर्व 2 नग मोटर चोरी हो चुकी है और उक्त व्यक्ति फरार है।बताया कि वह पूर्व मंत्री के खेत को अधिया से लिया हुआ है और वहां देखरेख भी करता है। बता दें कि इस गांव में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं जिसको लेके लागातर शिकायते भी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के पास पहुंच रही है लेकिन चोरों का आतंक घटने की जगह बढ़ता ही जा रहा है। जिससे अब ग्रामीण पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।