सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेनाओं में महिला सैन्य कर्मियों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक जबलपुर में आयोजित की जा रही है। इसमें मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की पात्र युवतियां भाग ले सकती हैं। रैली के संबंध में विशेष जानकारी प्राप्त करने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर 7 सितम्बर तक ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है। इस संबंध में अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए फोन नम्बर 0761-2607637 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
०००००००००००